logo_banner
Breaking
  • ⁕ ई-20 पेट्रोल के विरोध में युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, नितिन गडकरी का आवास घेरने का प्रयास; बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने रोका ⁕
  • ⁕ आरपीएफ का ऑपरेशन 'नार्कोस', रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 4.15 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद ⁕
  • ⁕ भंडारा से शुरू हुई मंडल यात्रा, विजय वडेट्टीवार बोले- OBC जातिगत जनगणना के लिए सरकार को झुकाना होगा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पिता के ट्रांसफर के लिए बेचे गए मां के गहने, पैसे खोने पर युवक बना चोर; डिजिटल लॉकर तोड़ नहीं, कोड से उड़ाए पैसे ⁕
  • ⁕ समिति अध्यक्षों द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग, विपक्ष ने खोला मोर्चा; मनपा आयुक्त से की शिकायत ⁕
  • ⁕ इलाज या लापरवाही? गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा ⁕
  • ⁕ नागपुर-भंडारा राष्ट्रीय राजमार्ग: खड्डों और ट्रैफिक से परेशान कांग्रेस का कापसी में 'रास्ता रोको' प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Akola

Akola: पुलिस मुख्यालय के सामने युवक की हत्या, जिले में मचा हड़कंप


अकोला: पुलिस मुख्यालय के सामने युवक की हत्या से हड़कंप मच गया। सरे आम हुई इस हत्या से नागरिकों में भय का माहौल है। मृतक युवक का नाम सोलंकी हैं। घटना के बाद युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

इस घटना की जानकारी होते ही शहर कोतवाली थाने के थानेदार, स्थानीय अपराध शाखा के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गये। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर खड़े हुए सवाल 

जिस जगह पर हत्या हुई उससे कुछ ही कदम दूर पुलिस मुख्यालय है। वहीं सरे आम हुई हत्या से चर्चा शुरू हो गई है कि, अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ समाप्त हो गया है। हालांकि, हत्या किस कारण हुई है यह सामने नहीं आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।