logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: किराना बाजार में व्यवसायी को लूटा, ढाई लाख नगद उड़ाए


अकोला: किराना बाजार से अपने घर जा रहे एक व्यवसायी को दुपहिया वाहन पर सवार चार लोगों ने बंदूक की नोंक पर लूट लिया। घटना बुधवार देर रात की है। चोरों ने व्यवसायी से ढाई लाख रुपये लूटने की जानकारी मिली है। 

पुराना शहर थाना क्षेत्र के नये किराना बाजार स्थित राजेश ट्रेडर्स के संचालक राजेश अग्रवाल चार पहिया वाहन से अपने घर राम नगर जा रहे थे, तभी मवेशी बाजार के समीप दुपहिया वाहन पर सवार चार अज्ञात लोगों ने उनसे करीब ढाई लाख लूट कर फरार हो गये। घटना की सूचना मिलने के बाद पुराना शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 

राजेश अग्रवाल का राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नई किराना मार्केट में राजेश ट्रेडर्स नाम से प्रतिष्ठान है। घटना उस समय हुई जब वह रोज की तरह रात में अपनी दुकान से घर लौट रहे थे। सूचना मिलने पर पुराना शहर थाने के पुलिस निरीक्षक सेवनानंद वानखड़े अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रकरण में राजेश अग्रवाल की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुराना शहर पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।