logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: वापिस लौटी ठंड; अकोला का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री किया गया दर्ज


अकोला: पिछले सप्ताह शहर सहित जिले में लगातार बादल छाए रहे। इससे ठंड का जोर कम हो गया। लेकिन रविवार को सुबह से ही धूप खिली रही। बादल साफ होते ही ठंड लौट आई है। शहर में रात और सुबह ठंड बढ़ रही है। आज सुबह न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री दर्ज किया गया है।

अकोला शहर का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री दर्ज किया गया. देर रात तापमान गिरने से ठंडक बढ़ गयी थी। आज सुबह न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक गिरा और अंत में 11.8 डिग्री पर आ गया।

शहरों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक ठंड महसूस होती है। किसानों का कहना है कि इस सर्दी से फसलों को फायदा होगा। मौसम विभाग ने तापमान कम होने के साथ अगले कुछ दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।

इस बीच, ठंड के मौसम की वापसी के साथ, नागरिकों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। शहर में तिब्बती विक्रेताओं द्वारा लगाई गई गर्म कपड़ों की दुकानों पर नागरिकों की भीड़ फिर से बढ़ने लगी है।