logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

देवर के प्रेम में पागल महिला ने अपने पति को उतारा मौत के घाट


अकोला:पत्नी द्वारा अपने प्रेमी की मदद से पति की हत्या करने का चौंकाने वाला खौफनाक मामले सामने आ रहे हैं. देवर के प्यार में पागल पत्नी ने क्रूरता की सारी हदों को पर करते हुए अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया. दोनों के प्रेम में पति रोड़ा था इसी लिए उसकी हत्या कर दी गई.जिसका खुलासा पति के पोस्टमार्टम के 25 दिनों के बाद हुआ. पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को जेल भेज दिया। घटना अकोला शहर के खड़ान थाना क्षेत्र की है.अकोला शहर के खड़की इलाके की म्हाडा कॉलोनी निवासी आकाश इंदौर को उसकी पत्नी ने 20 नवंबर को तबीयत बिगड़ने पर अकोला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था. लेकिन यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में खदान पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर पुलिस पुलिस इंस्पेक्टर श्रीरंग सनस ने इस मामले की जांच शुरू की थी.
पत्नी ने शुरू में पुलिस को दिए अपने बयान में बताया था की उसका पति शराब का आदी है। वह हमेशा खून की उल्टी करता था। मौत के पंद्रह दिन पहले भी उसने खून की उल्टी की थी। पत्नी का जोर था की उसके पति की मौत आकस्मिक है और बीमारी की वजह से है. लेकिन शुरुवात से  पुलिस को शक था कि यह मौत आकस्मिक नहीं बल्कि मर्डर है। जब पुलिस ने सबूतों की जाँच की तो इस बात का पुख़्ता सबूत मिला की आकाश की हत्या हुई है.आकाश की मौत के 25 दिन बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली। जिसमे पुलिस ने पाया कि आकाश की मौत एक्सीडेंटल नहीं बल्कि गला दबाकर की गई थी। इसलिए पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। इस मामले में जांच के बाद खदान पुलिस ने मृतक की पत्नी दिव्या व मृतक के मौसी के बेटे अजय संतोष माजरे को हिरासत में लिया है. पता चला कि उन्होंने आकाश की गला दबाकर हत्या की। इस मामले में खदान पुलिस ने आरोपी की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.दोनों पुलिस हिरासत में हैं।