logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: कलेक्टर कार्यालय के सामने धनगर समाज का प्रदर्शन, गजट की होली जलाकर जताया विरोध


अकोला: अकोला में धनगर आरक्षण को लेकर समाज की ओर से कलेक्टर कार्यालय के सामने गजट की होली जलाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में धनगर समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

राज्य में धनगर समाज के आरक्षण को लेकर कई सवाल शासन स्तर पर लंबित हैं। धनगर समाज को आरक्षण देने की मांग को लेकर अकोला जिले और पूरे राज्य में बड़ी संख्या में आंदोलन भी हुए. इस दौरान मुख्यमंत्री ने धनगर समाज को आरक्षण देने का लिखित आश्वासन भी दिया था.

वहीं, प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 12 दिन बाद भी सरकार ने इस संबंध में कोई सर्कुलर जारी नहीं किया। लेकिन कल रात 12 बजे गजट जारी कर धनगर समाज के साथ अन्याय किया गया। इसी के विरोध में कलेक्टर कार्यालय के सामने गजट जलाकर प्रदर्शन किया गया.