logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: धनगर समाज को अनुसूचित जनजाति में आरक्षण दिये जाने की मांग को लेकर ढोल बजाओ आंदोलन


अकोला: धनगर समाज को अनुसूचित जनजाति में आरक्षण दिये जाने की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय के सामने ढोल बजाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए जोरदार नारे लगाये गये।    

महाराष्ट्र सरकार धनगर समुदाय को अनुसूचित जनजाति आरक्षण देने की दिशा में आगे बढ़ रही है। धनगर समाज को अनुसूचित जनजाति वर्ग के तहत आरक्षण मिले, इसके लिए शासन स्तर पर सकारात्मक कदम उठाये जा रहे हैं।यह सारी प्रक्रिया कानून के दायरे में होनी चाहिए और कोशिश होनी चाहिए कि किसी दूसरे समुदाय के साथ अन्याय न हो। यह बात मुख्यमंत्री ने धनगर समाज समूह समिति बोर्ड से चर्चा के दौरान कही।

धनगर समाज को आरक्षण दिया जाए तथा चरवाहों की समस्याओं व उनकी मांगों का सरकार द्वारा शीघ्र समाधान किया जाए। इन मांगों को लेकर धनगर समाज की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय के सामने ढोल बजाओ प्रदर्शन किया गया।

सरकार को आचार संहिता से पहले धनगर समाज की मांगें मान लेनी चाहिए, अन्यथा आगामी चुनाव में धनगर समाज उचित कदम उठाएगा। ऐसी चेतावनी समस्त धनगर समाज की ओर से दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सकल धनगर समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे। 

देखें वीडियो: