logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: मालवाहक वाहन की टक्कर से पिता की मौके पर ही मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल


अकोला: ओल्ड सिटी पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत हिंगणा रोड पर सुबह करीब 9:45 बजे एक तेज रफ्तार मालवाहक वाहन की टक्कर में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

सिवनी के सरपंच शांताराम टाले के भतीजे सुधीर मनोहर टाले (40) और पुत्र विवेक सुधीर टाले शिक्षा कार्य के लिए दिल्ली गए थे। काम खत्म कर अकोला लौटने के बाद वह दोपहिया वाहन पर शहर से वाडेगांव होते हुए सिवनी गांव की ओर निकले थे।

इसी दौरान ओल्ड सिटी पुलिस स्टेशन की सीमा में आने वाले हिंगणा रोड पर उनके दोपहिया वाहन को एक मालवाहक वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सुधीर टाले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय नागरिकों ने घायल विवेक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना मिलने पर पुराना शहर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के रिश्तेदार पुरूषोत्तम मांगटे की शिकायत के आधार पर ओल्ड सिटी पुलिस ने चार पहिया वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

देखें वीडियो: