logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: भालू के हमले में वन मजदूर जख्मी, खटकाली वन परिक्षेत्र की घटना


अकोला. सतपुडा की तलहटी में खटकाली वन परिक्षेत्र में गश्त पर रहनेवाले वन मजदूर पर भालू ने हमला किया. हमले में कुमार भिलावेकर यह वन मजदूर गंभीर जख्मी हो गया. उपचार के लिए उसे अस्पताल में दाखिल किया गया. 

हमले की जानकारी मिलते ही वन अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. जख्मी वन मजदूर को उपचार मिलने के लिए पोपटखेड के 108 एम्बुलेंस चालक से संपर्क साधा. 108 एम्बुलेंस के डा. नौशाद खान व चालक गोपाल डिवरे पहुंचे. उन्होंने प्राथमिक उपचार किया. ग्रामीण अस्पताल में दाखिल किया. जख्मी वन मजदूर यह कोहा कुंड गांव निवासी है. निवासी वन मजदूर के रुप में काम कर रहा है. नरनाला व्याघ्र प्रकल्प वन्यजीव उपविभाग परिसर में वन्य प्राणियों की संख्या बढ़ने से भालू के हमले बढ़ने का दिखाई दे रहा है.