logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

नकली एनसीबी अधिकारी बनकर लोगों को लूटने वाले टोली का भंडाफोड़, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार 


अकोला: खुद को एनसीबी अधिकारी बताकर लोगों को लूटने वाले टोली का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने टोली के सरदार सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। फर्जी अफसर का नाम नदीम शाह दीवान है। उसके तीन साथियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, नदीम एक उच्च शिक्षित है। उसका आईपीएस बनने का सपना था, लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो उसने अपराध की ओर रुख किया और फर्जी ऑफिसर बन गया। 

नागपुर शाखा 'एनसीबी' का अधिकारी होने का दावा करने वाले नदीम शाह दीवान ने कल अकोला जिले के चौहट्टा बाजार इलाके में कार्रवाई की। पुलिस को जानकारी मिली कि एनसीबी के ये फर्जी अधिकारी पिछले एक महीने से दहिहंडा थाने की सीमा में घूम रहे हैं। उन्हें चौहट्टा बाजार इलाके में ट्रेस किया गया। वे फर्जी अधिकारी निकले। उनके पास एक चार पहिया वाहन था जिस पर पीली बत्ती लगी हुई थी। साथ ही इस वाहन पर भारत सरकार का स्टीकर भी चिपकाया गया था।

फिलहाल पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। मुंबई के एनसीबी अधिकारियों को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली उन्होंने दहिहंडा थाने का दौरा भी किया। आगे की जांच चल रही है।