logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: अकोला में भीषण सड़क हादसा; दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल


अकोला: जिले के कुरुम के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, जलगांव निवासी पराग लिमये और उनकी पत्नी अल्पना लिमये किसी काम से अमरावती गए थे।

लौटते समय उनकी कार तेज रफ्तार में थी और हाईवे पर लगे पौधों को पानी देने के लिए खड़े एक वाटर टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और टैंकर के साथ खड़े ट्रैक्टर का भी आगे का हिस्सा पूरी तरह टूट गया। इस हादसे में अल्पना लिमये की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति पराग लिमये गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा, ट्रैक्टर चालक सुनील ठाकरे की भी इस दुर्घटना में जान चली गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को मुर्तिजापुर के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, गंभीर चोटों के चलते पराग लिमये को आगे के इलाज के लिए अकोला रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।