logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: दिन में लग रही गर्मी और रात में ठंडी का अहसास, मंगलवार को तापमान में एक डिग्री की गिरावट


अकोला: जिले में पिछले दो दिनों से दिन में गर्मी और रात में ठंड का दौर जारी है सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक गिर गया था. मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान फिर एक डिग्री गिरकर 14.4 डिग्री पर आ गया।

अकोला जिले में पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है कभी कड़ाके की ठंड, कभी सामान्य तापमान, कभी बादल छाए रहना तो कभी कोहरे की चादर का अनुभव निवासियों को हो रहा है। अचानक हो रहे जलवायु परिवर्तन से नागरिकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। अनुमान है कि आज 7 जनवरी से जिले में शीतलहर आएगी और अगले दो दिनों 8 और 9 जनवरी को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक चला जाएगा और अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी।

मौसम वैज्ञानिकों ने आज से जिले और राज्य में ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पूरे महाराष्ट्र में ठंड का जोर बढ़ेगा। जिले में भी यही स्थिति है। पिछले दो दिनों से जिले में ठंड का जोर फिर बढ़ गया है। इस बीच, नवगठित पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस समय जम्मू-कश्मीर में चक्रवाती हवाएं चल रही हैं। इसके चलते मौसम में बदलाव भी महसूस होने लगा है। इस वातावरण का स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। 

देखें वीडियो: