logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

AKola: मेगा ब्लॉक के कारण पुणे जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, तीन दिन नहीं चलेगी महाराष्ट्र एक्सप्रेस


अकोला: मध्य रेलवे के कोपरगांव और कान्हेगांव के बीच 23 जनवरी तक ब्लॉक होने के कारण कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। सोलापुर मंडल में कोपरगाँव यार्ड के डबल ट्रैक कार्य के लिए कुछ ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप इस ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और कुछ ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है। कोल्हापुर और गोंदिया के बीच चलने वाली महाराष्ट्र एक्सप्रेस को 21 से 23 जनवरी के बीच 3 दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है।

मध्य रेलवे के भुसावल मंडल प्रबंधक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21, 22 और 23 जनवरी को कोल्हापुर से चलने वाली कोल्हापुर-गोंदिया महाराष्ट्र एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। साथ ही गोंदिया से चलने वाली गोंदिया-कोल्हापुर महाराष्ट्र एक्सप्रेस 21, 22 और 23 जनवरी को रद्द कर दी गई है। शेगांव से पुणे और पुणे से शेगांव के बीच सर्वाधिक लोकप्रिय महाराष्ट्र एक्सप्रेस तीन दिनों तक नहीं चलेगी, ऐसे में रेल प्रशासन ने यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए महाराष्ट्र एक्सप्रेस को रद्द करने की जानकारी दी है।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द और डायवर्ट: 

  • कोल्हापुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 11039 कोल्हापुर-गोंदिया और गोंदिया से चलने वाली ट्रेन संख्या 01336 गोंदिया-कोल्हापुर एक्सप्रेस 21, 22, 23 को रद्द कर दिया गया है।
  • 19 जनवरी को पुणे-नागपुर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 22141 पुणे से लोनावला, पनवेल, कल्याण, इगतपुरी, मनमाड होते हुए नागपुर पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर 22142 नागपुर-पुणे 20 जनवरी को मनमाड, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, लोनावाला होते हुए पुणे पहुंचेगी।  
  • ट्रेन नंबर 22140 अजानी-पुणे 22 जनवरी को चलने वाली मनमाड, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, लोनावला होते हुए पुणे जाएगी।
  • ट्रेन नंबर 22117 पुणे-अमरावती 18 जनवरी को चलने वाली ट्रेन लोनावला, पनवेल, कल्याण, इगतपुरी, मनमाड होते हुए अमरावती पहुंचेगी।
  • 19 जनवरी को चलने वाली ट्रेन संख्या 22118 पुणे-अमरावती मनमाड, लोनावला, पनवेल, कल्याण, इगतपुरी होते हुए पुणे पहुंचेगी। 
  • 20 जनवरी को चलने वाली ट्रेन संख्या 22123 पुणे-अजनी लोनावला, पनवेल, कल्याण, इगतपुरी, मनमाड होते हुए अजनी पहुंचेगी। 
  • 24 जनवरी को चलने वाली ट्रेन संख्या 22124 अजनी-पुणे मनमाड़, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, लोनावला होते हुए पुणे पहुंचेगी।