logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

उत्तर के अत्यधिक ठंडे क्षेत्रों से भारत आने लगे प्रवासी पक्षी; अकोला के जलाशयों में दो से तीन महीने करेंगे प्रवास


अकोला: उत्तर के अत्यधिक ठंडे क्षेत्रों से भारत आने वाले प्रवासी पक्षी अकोला जिले के जलाशयों में पहुंचने लगे हैं। वहां से पक्षी हर साल भारत आते हैं क्योंकि भारत के उत्तरी तरफ के देशों में बर्फबारी के बाद अत्यधिक ठंडे मौसम में जीवित रहना मुश्किल होता है।

हजारों किलोमीटर की यात्रा करके ये पक्षी दक्षिण भारत की ओर जाते समय अकोला जिले में कुछ देर के लिए रुकते हैं। कुछ पक्षी जिले के कापशी झील, कुंभारी झील, आखतवाडा झील, काटेपूर्णा जलाशय, पोपटखेड झील आदि जलाशयों पर दो से तीन महीने का लंबा प्रवास करते हैं।

कुछ पक्षी एक से दो दिन रुककर अगली यात्रा के लिए निकल जाते हैं। इस वर्ष बारिश देर से लौटने के कारण इन प्रवासी पक्षियों के आगमन में भी देरी हुई है। 

देखें वीडियो: