logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

महावितरण कार्यालय में धमके विधायक नितिन देशमुख, बिजली आपूर्ति ठीक करने की दी चेतावनी


अकोला: बालापुर तालुका के आगर और उग्गा इलाकों में पिछले 20-25 दिनों से बिजली गुल है. 25 गांवों में रोशनी की समस्या विकराल हो गई है। दिन-रात रोशनी नहीं होती है। रोशनी है तो घंटा है। इसलिए इस महावितरण के खराब प्रबंधन का खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। इसी को लेकर शिवसेना विधायक नितिन देशमुख और शिवसेना जिलाध्यक्ष गोपाल दतकर ग्रामीणों के साथ महावितरण कार्यालय धमके और इंजिनियर को आदेश दिया कि, जल्द से जल्द इसे ठीक करें। ऐसा नहीं करने पर शिवसेना स्टाइल पर जवाब देने की चेतावनी भी दी है। 

दो दिन में समस्या को करें ठीक 


विधायक नितिन देशमुख अपने समर्थको के साथ अधीक्षण अभियंता पवन कुमार कचोट पर धमके। इस दौरान देशमुख ने अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्या को दो दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। शिवसेना नेता चेतावनी दी कि अगर दो दिन में डीपी और लोड शेडिंग का काम पूरा नहीं किया तो शिवसेना शैली का विरोध करेगी।

जिले में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश और तेज हवा का चलन रही है। कहीं बाढ़ तो कही बिजली गिर रही है। इस मूसलाधार बारिश के कारण कई जगह बिजली के खंभे गिर गए। जिसके कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अवरुद्ध हो गई है।