logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: जिले में चलाया जाएगा शहतूत रोपण पंजीकरण अभियान, रेशम जागरूकता रथ को कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी


अकोला: रेशम उद्योग कृषि का पूरक व्यवसाय है और किसानों की आय दोगुनी करने के लिए महारेशिम अभियान चलाया जा रहा है। इसकी जागरूकता के लिए जिले में रेशम जागरूकता रथ को कलेक्टर अजीत कुम्हार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

महारेशिम अभियान 9 फरवरी तक जिले भर में चलाया जाएगा। रेशम रथ सभी स्थानों पर पहुंचेगा और अभियान अवधि के दौरान शहतूत की खेती करने वाले इच्छुक किसानों का पंजीकरण किया जाएगा।

इस योजना के तहत तीन वर्षों के लिए 682 मानव दिवस मजदूरी, तो रेशम कीट पालन गृह के निर्माण के लिए 212 दिन की मजदूरी दी जाएगी। कार्य की प्रगति के अनुसार कुल 815 दिन के लिए 297 रुपये की दर से 2 लाख 65 हजार 815 रुपये का भुगतान किया जाएगा।साथ ही सामग्री क्रय के लिए क्रय उपरांत 1 लाख 53 हजार रुपये दिये जाएंगे। इस योजना में तीन साल में कुल 4 लाख 18 हजार 815 रुपये का भुगतान किया जाएगा।