logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

नाना पटोले बोले- राहुल गांधी बने कांग्रेस अध्यक्ष


अकोला: कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर देश भर में चर्चा शुरू है। इसी को लेकर महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं का मन है कि, राहुल गांधी ही अध्यक्ष बने। सभी का मानना है कि, राहुल गांधी ही देश को संकट से बचा सकते हैं।" शनिवार को अकोला दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं से बात करते हुए यह बात कही। 


पटोले ने कहा कि, "बीजेपी को राहुल गांधी की टी-शर्ट की जगह महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के मुद्दों पर बात करनी चाहिए। सत्ता में आने से पहले बड़े-बड़े वादे किए गए थे। हालांकि सत्ता में आने के बाद सरकार किसानों को लूटने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों से किस्त के नाम पर पैसे वसूल किए गए। जहां लाखों किसानों को नुकसान हुआ, वहीं किसानों को बहुत मामूली मुआवजा दिया गया। अब नया कानून लाया गया है, जिन किसानों के परिवार के किसी सदस्य के नाम पर कर्ज है, उन्हें फसल बीमा का लाभ नहीं मिलेगा।" 


पटोले ने आरोप लगाया कि 100 प्रतिशत किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिलेगा. देश को बेचने और देश चलाने वालों को राहुल गांधी की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है। राहुल गांधी ने देश के सभी धर्मों के नागरिकों को एक साथ लाने और देश को एक करने के लिए पदयात्रा निकाली है. पटोले ने यह भी कहा कि देश के बुद्धिमान नागरिक अगर आलोचना की गई तो भाजपा को नहीं छोड़ेंगे