logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

ऑनलाईन कर्ज दिलाने के नाम पर प्रिंटिंग प्रेस कारोबारी से ठगी


अकोला:शहर के रामदासपेठ थाना क्षेत्र के तहत  प्रिंटिंग व्यवसायी दादाराव भाकरे को एक युवक ने आनलाइन कर्ज देने का लालच देकर उनका चेक लिया और 98,500 रू. बैंक से निकाल कर ठगी करने की जानकारी उजागर हुई है. इस प्रकरण में रामदासपेठ पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.दादाराव भाकरे का सातव चौक में गुड लक कंप्यूटर नाम से प्रिंटिंग का कारोबार है. उन्हें आरोपी सचिन छाबड़ा (40) ने एक प्रसिद्ध कंपनी का नाम लेकर ऑनलाइन कर्ज देने का दावा किया. जैसे ही भाकरे ने कहा कि उन्हें कर्ज की जरूरत है, कंपनी का अधिकारी उनके पास आया. फिर दो चेक, पासपोर्ट साइज फोटो, एक महीने का बैंक स्टेटमेंट, आधार कार्ड, पैन कार्ड जमा करने को कहा. तभी उनके घर एक व्यक्ति आया जो कह रहा था कि 12 लाख रुपये का कर्ज स्वीकृत हो गया है, उसने यह कहकर दस्तावेज सत्यापन किया कि वह उक्त कंपनी की शाखा रतनलाल प्लॉट से आया है. उसके बाद अगले ही दिन भाकरे को स्टेट बैंक खाते से 98,500 रु. निकल जाने का मैसेज आया. कंपनी में जब संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की गई तो पता चला कि ऐसा व्यक्ति काम नहीं कर रहा है. जिससे संबंधित व्यक्ति द्वारा दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने की बात सामने आने पर रामदास पेठ थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी. पुलिस ने आरोपी सचिन छाबड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.