logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

पत्नी से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने नहीं पकड़ा,गुस्से में पति ने गटका ज़हर


अकोला:मूर्तिजापुर तहसील के मानोरा पुलिस स्टेशन के ग्रामीण क्षेत्र की एक महिला के साथ छेड़खानी की शिकायत 15 जनवरी को पुलिस में दर्ज कराई थी. लगातार गिरफ्तारी की मांग के चलते अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी इससे आक्रोशित पीड़ित महिला के पति ने थाने पहुंचकर कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया.ज्ञात हो की तहसील के एक गांव की महिला के साथ 15 जनवरी को छेड़खानी की थी. इस मामले में आरोपी के खिलाफ मानोरा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. आरोपी रंजीत राठौड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. हालांकि, आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया था. पीड़िता के पति ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पांच दिनों से थाने के चक्कर लगा रहा है. हालांकि, अधिकारियों का जवाब था कि हमारी जांच जारी है. इससे नाराज होकर पीड़िता के पति ने मानोरा थाने पहुंचकर जहरीला कीटनाशक दवा गटक लिया, इस मामले की भनक पुलिस को लगते ही उसे तुरंत इलाज के लिए ग्रामीण अस्पताल में भर्ती किया गया. प्राथमिक उपचार के बाद अधिक उपचार के लिए वाशिम सरकारी अस्पताल भेजा गया.पति की हालत फिलहाल ठीक है.