logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

पुरी-कामाख्या-बैद्यनाथ धाम भारत गौरव पर्यटन रेल यात्रा, पैकेज की शुरुआत केवल 22,770 रुपये प्रति व्यक्ति


अकोला: भारतीय रेल खानपान और पर्यटन निगम की ओर से भारत गौरव पर्यटक रेल के माध्यम से आयोजित पुरी–कामाख्या–बैद्यनाथ धाम आध्यात्मिक भारत गौरव पर्यटन रेल यात्रा श्रद्धालुओं के लिए एक पवित्र और अविस्मरणीय अनुभव साबित होगी।

यह सुव्यवस्थित 11 रातें / 12 दिनों की यात्रा 25 जून 2026 को पुणे से शुरू होगी और इस यात्रा में देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। अकोला, बडनेरा, भुसावल, वर्धा, नागपुर सहित कई स्टेशनों से चढ़ने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को जगन्नाथ मंदिर (पुरी), कामाख्या मंदिर (गुवाहाटी), बद्रीनाथ मंदिर (जसीडीह), काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी) तथा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर (अयोध्या) जैसे प्रसिद्ध तीर्थस्थलों के दर्शन का अवसर मिलेगा। इस सभी सुविधाओं वाले पैकेज की शुरुआत केवल 22,770 रुपये प्रति व्यक्ति से होती है।