logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

संजय राउत भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल, यशोमति ठाकुर बोली- भाजपा कर रही ईडी का दुरूपयोग


अमरावती: शिवसेना नेता संजय राउत को मिली जमानत मिलने पर पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता यशमति ठाकुर ने अपनी प्रतिकिया दी है। ठाकुर ने ख़ुशी जताते हुए कहा कि, संजय राउत खतरे से खलेने वाले आदमी है। भाजपा किस तरह केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है इसका सीधा उदहारण संजय राउत हैं। गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही। इसी के पूर्व मंत्री ने आगे बताया कि, राज्य में शुरू भारत जोड़ो यात्रा में आदित्य ठाकरे के साथ जल्द ही संजय राउत भी शामिल होंगे। 

राहुल गांधी की भारत जोड़ी यात्रा महाराष्ट्र में प्रवेश कर चुकी है। इस यात्रा को सही जगह पर शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। महाराष्ट्र में भारत जोड़ी यात्रा की दूसरी और आखिरी बैठक बुलढाणा जिले के संतनगरी शेगांव में होगी. इसके लिए कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा इस यात्रा की तैयारी की जा रही है। यात्रा के नियोजन के लिए कांग्रेस नेता अकोला पहुंची थी। भगवा दल पर हमला बोलते हुए कहा कि, भाजपा और उसके संगठन अफवाह फैलाने वाले संगठन हैं। यशोमती ठाकुर ने बीजेपी और आरएसएस का नाम लिए बिना सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने आजादी के दौरान भी अफवाहें फैलाई हैं।

सभी ने किया राहुल गांधी का अपमान 

पूर्व मंत्री ने कहा, राहुल गांधी की बात करें तो हर कोई राहुल गांधी के भारत जोड़ की बात कर रहा है. सभी ने राहुल गांधी का अपमान किया है। मीडिया ने अपमान किया है। भाजपा ने अपमान किया है, प्रधानमंत्री ने भी राहुल गांधी का अपमान किया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी देश को जोड़ने के लिए निकल पड़े हैं।