logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

H3N2 से सात वर्षीया बालक की मौत, अकोला में वायरस से गई पहली जान


अकोला: जिले के H3N2 वायरस से पहली मौत होने का मामला सामने आया है। सात वर्षीय बालक की मौत वायरस से हुई है। मृतक बालक मुलता वाशिम जिले है, इलाज के लिए उसे अकोला लाया गया था। जहां एक निजी अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा था। दो दिन पहले बालक की मौत हो गई थी। वहीं आज उसकी रिपोर्ट आई जो पॉजिटिव निकली।

राज्य में तीन मौत

बालक की मौत के बाद राज्य में H3N2 से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। इसके पहले गुरुवार को संभाजीनगर में एक 27 वर्षीय युवक की मौत हुई थी। वहीं इसके पहले नागपुर में 72 वर्षीय बुजुर्ग की जान इस वायरस से गई थी।

राज्य में 58 लोग H3N2 से पॉजिटिव

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने विधानसभा में पूछे एक सवाल पर जवाब देते हुए बताया कि, राज्य में जनवरी से लेकर अब 16 मार्च तक 2.66 लाख ल;लोगों की जांच की गई है। जिसमें 303 लोग  H1N1 और 58 लोग H3N2 से पॉजिटिव पाए गए हैं।