logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

अख़बार में हुई रिपोर्टिंग से सिंधी समाज ख़फ़ा,अख़बार के संपादक पर कार्रवाई की मांग


अकोला -अमरावती के एक अख़बार में समाज को लेकर हुई रिपोर्टिग को लेकर सिंधी समाज में आक्रोश व्याप्त हो गया है.दरअसल सिंधी समाज एक अख़बार में मिलावटी ब्रांडेड सामग्री के आरोपी की गिरफ़्तारी को लेकर छपी गई ख़बर की भाषा पर आपत्ति जताई है.इसमें एक व्यक्ति के गलत कामों को पुरे समाज के साथ जोड़ दिया गया है.अख़बार ने ख़बर की जो हेडलाईन छापी थी उसमे पुरे  सिंधी समाज को ही इस मिलावट खोरी के काम से जोड़ दिया गया था.हालाँकि यह घटना अमरावती की थी लेकिन अकोला के मुर्तिजापुर में सिंधी समाज के प्रतिनिधियों ने उपविभागीय पुलिस अधिकारी को लिखित में शिकायत देकर अख़बार द्वारा की गई इस रिपोर्टिंग के ख़िलाफ़ कार्रवाई किये जाने की मांग की है.

आगामी उत्सवों के दिनों को देखते हुए मिलावटखोरी के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गयी है.सिंधी समाज व्यापार के लिए जाना जाता है.अमरावती में मिलावट सामग्री को लेकर एक दुकान में कार्रवाई की गयी थी.इस दुकान में मैगी के ही साथ आयोडेक्स बाम और अन्य तरह के ब्रांडेड सामग्रियों के मिलावटी सामान मिले थे.यह दुकान सिंधी समाज के एक व्यापारी से जुडी हुई थी.इसे लेकर एक अख़बार द्वारा जो रिपोर्टिंग हुई उसे लेकर पुरे सिंधी समाज से अपनी नाराजगी व्यक्त की है.