logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: इनपुट्स की कालाबाजारी और लिंकिंग मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई, पालकमंत्री आकाश फुंडकर ने दी चेतावनी


अकोला: पालकमंत्री एड आकाश फुंडकर की अध्यक्षता में नियोजन भवन में जिला स्तरीय खरीफ पूर्व समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान मंत्री ने कहा कि खरीफ सीजन के लिए जिले में बीज, खाद और अन्य कृषि निविष्ठाओं की किसी प्रकार की कमी न हो, इसके लिए सटीक नियोजन करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कृषि निविष्ठाओं की कालाबाजारी या लिंकिंग किए जाने की शिकायत सामने आती है, तो संबंधितों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ऐसी चेतावनी राज्य के श्रम मंत्री तथा जिले के पालकमंत्री आकाश फुंडकर ने दी है।

पालकमंत्री एड. फुंडकर ने कहा कि नियोजन प्रस्तुत करते समय आंकड़े पूरी तरह सटीक और स्पष्ट होने चाहिए। प्रत्येक तालुका में कृषि निविष्ठाओं की आवश्यकता और उपलब्धता का सही विवरण होना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील स्तरीय नियोजन करते समय जनप्रतिनिधियों के सुझावों को भी ध्यान में रखा जाए, ताकि राज्य स्तरीय बैठकों में प्रभावी तरीके से मुद्दे रखे जा सकें। इस दौरान कार्यक्रम में उत्कृष्ट कृषि अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत ट्रैक्टर समेत विभिन्न कृषि उपकरणों का वितरण भी पालकमंत्री के हाथों किया गया। 

पालकमंत्री ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा समय-समय पर की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी किसानों तक समय पर पहुंचनी चाहिए। इसके लिए जिला वॉररूम जैसी व्यवस्था का उपयोग किया जाए। आपदा की स्थिति में पंचनामे पूरी पारदर्शिता और सटीकता से किए जाएं, ताकि कोई भी प्रभावित किसान सहायता से वंचित न रहे। इसके अलावा ‘महावितरण’ को निर्देश दिए गए कि वितरण ट्रांसफार्मर यानी डीपी सेट तहसील मुख्यालयों में उपलब्ध रखे जाएं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तुरंत संबंधित क्षेत्रों में पहुंचाकर बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके।