logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

अकोला में रेत माफिया का आतंक, तहसीलदार पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास


अकोला: जिले से एक बेहद गंभीर घटना सामने आई है। जहां तहसील दार पर रेट माफिया ने ट्रैक्टर चढ़कर मारने का प्रयास किया है। यह घटना अकोट-अकोला मार्ग पर मोरना नदी के पास हुई। हालांकि, इस घटना में तहसीलदार सुनील पाटिल और उनके सहकर्मी बच गए। वहीं इस मामले पर अकोट पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं ट्रेक्टर-ट्रॉली को भी जब्त कर लिया है। 

तहसीलदार सुनील पाटिल को अकोला-अकोट मार्ग पर उगवा गांव के पास नदी तल से रेत के अवैध परिवहन की जानकारी मिली। तहसीलदार अपने काफिले के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पता चला कि रेत का अवैध खनन चल रहा था। चार-पांच मजदूर ट्रैक्टर ट्राली में नदी तल से बालू लाद रहे थे। टीम ने सभी को ऐसा करने के लिए रोका। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक और मालिक निखिल सुनील सरदार और आशीष सुनील सरदार तेज गति से ट्रैक्टर को नदी किनारे से सड़क पर ले आया। तहसीलदार पाटिल ने ट्रेक्टर को रोकने का प्रयास किया। लेकिन आरोपियों ने ट्रेक्टर उनके ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया। हालांकि, इस दौरान सभी बाल-बाल बच गए। 

तहसीलदार पाटिल व राजस्व सहायक संजय तिवारी ने पीछा किया और आरोपियों को गंभीर कार्रवाई की चेतावनी दी इसके बाद ट्रैक्टर रोका गया। चार से पांच मजदूर मौके से फरार हो गए। इस दौरान जब अधिकारीयों ने ट्रैक्टर को वापस मौके पर ले जाने के लिए कहा तो आरोपी ने बहस और धक्का-मुक्की की। 

इस मामले में अकोट फेल थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर निखिल सुनील सरदार सहित आठ लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 379, 279, 337, 504, 506, 186 के तहत मामला दर्ज किया गया है।