logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

अस्पताल में मृत बच्ची का शव पिता ने अस्पताल के बाहर गड्ढे में फेंका


अकोला: अकोला के  सरकारी अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार के पास एक गड्ढे में तीन दिन का शिशु शुक्रवार को मृत पाया गया था. घटना के फौरन बाद अस्पताल से पुलिस और सुरक्षा गार्डों को बुलाया गया। जिसके बाद की गई जाँच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ.जिसे जान कर सभी के होश उड़ गए.इस मृत नवजात शिशु का जन्म इसी अस्पताल में हुआ था. जन्म के समय हालत गंभीर होने के चलते तीन दिन की बच्ची की शुक्रवार को सरकारी अस्पताल के एनआईसीयू में इलाज के दौरान मौत हो गई थी.इसके बाद डॉक्टर ने बच्ची का शव उसके पिता को दाह संस्कार के लिए सौंप दिया, लेकिन पिता ने बिना दाह संस्कार के शव सड़क पर फेंक दिया। अस्पताल के बाहर शव मिलने के बाद उसे वापस अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत पाया जिसके बाद यह पता चला की ये वही बच्ची है जिसकी मौत हुई थी और डॉक्टरों से उसे उसके पिता को सौंपा था.पिता का नाम  ज्ञानेश्वर दोरले है.शव का  बिना दाह संस्कार किये   ज्ञानेश्वर दोरले ने उसे सड़क के किनारे गड्ढे में फेंक दिया था.बच्ची का शव मिलने के बाद पुलिस ने ज्ञानेश्वर को अस्पताल परिसर से हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उसने पूरी घटना पुलिस के सामने बता दी जिसके बाद  बाद पुलिस ने मृत शिशु को पिता के हवाले कर दिया।