logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में मदर डेयरी को बम से उड़ाने की धमकी, गिट्टीखदान पुलिस जांच में जुटी ⁕
  • ⁕ NEET Exam: पेपर लीक विवाद के बाद अमरावती में अभूतपूर्व सुरक्षा, परीक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन ने की 'मॉक ड्रिल' ⁕
  • ⁕ विदर्भ में कुदरत का डबल अटैक: रिकॉर्डतोड़ गर्मी के बीच आंधी-बिजली का हाई अलर्ट, ब्रह्मपुरी 43.2 और वर्धा 43 डिग्री पर झुलसा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: 11 नाम... 4 राज्य और ठगी का खेल; साइबर पुलिस ने हाईटेक महाठग का किया पर्दाफाश ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Akola

Akola: अचानक रुक गया चलता ट्रक, टकराई बाइक, दो की मौत


अकोला: खामगांव-अकोला रोड पर टेंभुर्णा शिवरा में स्वराज पेट्रोल पंप के सामने एक ट्रक को बाइक ने टक्कर मारी जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना रात 10 बजे के बीच घटी, जिसमें ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहे दोपहिया वाहन के ट्रक से टकराने से दुपहिया पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

खामगांव तहसील के हिंगना कारेगांव के ज्ञानबंधु राजहंस जाधव और प्रेम सागर बोदडे रात 10:30 बजे दोपहिया वाहन क्रमांक एमएच 28 बीजी 3885 पर खामगांव से हिंगणा जा रहे थे। इसी दौरान टेंभुर्णा दोराहे पर पेट्रोल पंप के पास आगे जा रहे ट्रक आरजे 27, जीसी-5781 के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे बाइक ट्रक से टकरा गई और दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

इस मामले में राजहंस भीकाजी जाधव की शिकायत पर खामगांव ग्रामीण पुलिस ने उज्जैन निवासी ट्रक चालक विनोद सेवाराम परमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।