logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: कपास की फसल में बड़े पैमाने पर संक्रमण, कीटनाशक के छिड़काव के बाद भी खत्म नहीं हो रहे लार्वा


अकोला: अकोट तहसील के कुटासा में कपास की फसल में बड़े पैमाने पर संक्रमण का पता चला है। इससे पहले से ही संकट में फंसे किसानों की परेशानी और बढ़ गई है। विभिन्न प्रकार के कीटनाशकों का छिड़काव करने के बाद भी कीड़े खत्म नहीं हो रहे हैं। किसानों की मांग है कि कृषि विभाग किसानों का मार्गदर्शन करे।

कुटासा रोहनखेड़ क्षेत्र के किसान नकदी फसल के रूप में कपास की खेती करते हैं। इस साल भी किसानों ने हजारों हेक्टेयर में कपास की फसल लगाई है। किसानों के घर में कपास आने का समय आ गया है। लेकिन कपास की फसल पर लार्वा ने हमला कर दिया है। लार्वा पेड़ों के तनों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसान बड़े संकट में हैं और कृषि फसल पर होने वाला खर्च भी नहीं निकल पा रहा है।

किसानों को अब अपनी चिंता सताने लगी है कि महंगी दवा का छिड़काव करने के बाद भी लार्वा की मात्रा कम नहीं हो रही है। इस इलाके के किसानों की मांग है कि सरकार कुछ ऐसे कदम उठाए जिससे किसानों का गुजारा हो सके। 

देखें वीडियो: