logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: ट्रैक्टर ने ऑटो को मारी टक्कर; एक की मौत, एक महिला घायल, अन्य यात्रियों की बच गई जान


अकोला: अकोला की मुर्तिजापुर तहसील में धोत्रा फटा के पास एक ट्रैक्टर ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह घटना रात के समय की है। अमरावती जिले के गनोरी का एक परिवार किसी देवदर्शन के लिए मुर्तिजापुर में एक स्थान पर गया था। कार्यक्रम खत्म करने के बाद ऑटो पिंजर से मुर्तिजापुर रोड होते हुए वापस गनोरी जा रहा था। तभी धोत्रा ​​शिंदे फाटा के पास अज्ञात ट्रैक्टर ने ऑटो को टक्कर मार दी।

ऑटो में सवार 35 वर्षीय गोपाल सुरेश पचरे ऑटो से नीचे गिर गए और ट्रैक्टर का पहिया उनके सिर पर चढ़ने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, छाया नीलेश पचरे गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस ट्रैक्टर की ट्रॉली में सीमेंट भरा था।

मृतक के परिजनों ने बताया कि ट्रैक्टर की एक ही फ्रंट लाइट जलने के कारण यह हादसा हुआ। घायलों को श्रीमती लक्ष्मीबाई देशमुख उपजिला अस्पताल लाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर मुर्तिजापुर ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के संबंध में मुर्तिजापुर ग्रामीण पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया और आगे की जांच की जा रही है।