logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: गणेश विसर्जन कर लौटते वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 12 लोग घायल, गुस्साए लोगों ने ट्रक में लगाई आग


अकोला: अकोला के सतीफैल क्षेत्र में जनुना तालाब से गणेश विसर्जन कर घर जा रहे वाहन को जनुना चौफुल्ली में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। वाहन में गणेश मंडल के भक्त सवार थे जिसमें से 12 लोग बुरी तरह घायल हो गए। इस बीच आक्रोशित नागरिकों ने ट्रक में आग लगा दी जिसमें ट्रक जलकर खाक हो गया।

साबुन का माल लेकर अकोला जा रहे ट्रक ने गणेश विसर्जन के लिए जा रहे गणेश मंडल छोटा हाथी वाहन से टकरा गया। इस टक्कर में गाड़ी में बैठे गणेश मंडल के 12 सदस्य घायल हो गये। उन्हें नागरिकों द्वारा तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को डॉक्टर ने आगे के इलाज के लिए अकोला में स्थानांतरित कर दिया। बाकि अन्य घायलों का खामगांव के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर, घटना के बाद आक्रोशित नागरिकों ने उक्त ट्रक में आग लगा दी. ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. इसके बाद किसी ने इस घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।