logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: अकोला में अचानक बदला मौसम, वज्रपात के साथ हुई जोरदार बारिश


अकोला: शुक्रवार रात करीब नौ बजे अकोला में बिजली कड़कने के साथ बेमौसम बारिश हुई यह बारिश कमोबेश पूरे जिले में हुई हैइस बारिश से कृषि फसलों, विशेषकर कपास और सोयाबीन को नुकसान हुआ है

दिवाली आने से पहले आई इस बेमौसम बारिश किसानों को संकट में डालकर उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। शुक्रवार की शाम तक आसमान साफ ​​था। लेकिन, शाम 6 बजे से आसमान में बादल छा गए। हल्की हवा के बाद बेमौसम बारिश की शुरुआत आंधी और बिजली गिरने के साथ हुई। करीब दो घंटे तक हुई बारिश से नाले उफान पर आ गए। अचानक हुई इस बारिश ने सबको हैरान कर दिया

शुक्रवार रात हुई बारिश के बाद पुराने शहर का अधिकांश हिस्सा अंधेरे में डूब गया। शिवाजीनगर विद्युत उपकेंद्र के साथ-साथ दाबकी उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले पुराने शहर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। शुक्रवार देर रात तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।