logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Weather Update: झुलसाने लगी गर्मी, अकोला में तापमान पहुंचा 43.5 डिग्री सेल्सियस


अकोला: पिछले दिनों हुए बेमौसम बारिश के कारण शहर के तापमान में बेहद कमी देखी गई। हालांकि, बारिश रुकने के बाद सूरज देवता ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को शहर का तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, आज दर्ज तापमान अपने तय तापमान से 1.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। 

घरो से बाहर निकलना हुआ मुश्किल 

तेज धुप के करण नागरिकों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। चिलचिलाती धुप के कारण नागरिक अपने घरो में कैद हो गए हैं। सुबह 10 बजे के बाद से लोगों ने घरो से निकलना पूरी तरह बंद कर दिया है। वहीं शाम छह बजे के बाद घरो से बाहर निकला रहे हैं।

कूलर की बिक्री में बढ़ोतरी होने की उम्मीद 

इस वर्ष लगातार बारिश के कारण कूलर, ऐसी की बिक्री में बड़ी गिरावट देखी गई। बारिश के कारण मार्च और अप्रैल का महीना पूरी तरह सामन्य मौसम के साथ बिता। अप्रैल महीना का पहला हफ्ता भी उसी तरह बिता, लेकिन अब पिछले तीन दिनों से जिस तरह से तामपान में बढ़ोतरी देखी जारही है। उसको देखते हुए व्यापारियों के चेहरे फिर से खिलते दिखाई दे रहे हैं। उनका मानना है कि, भले ही पहले बिक्री नहीं हुई, लेकिन अब बिक्री जरूर बढ़ेगी।