logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

10th Board Results: परीक्षा परिणाम में बेटियों का जलवा, अमरावती विभाग में 93.22 बच्चे हुए पास


अमरावती: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। अमरावती संभाग का रिजल्ट 93.22 फीसदी रहा है। पिछले साल नौ मंडल मंडलों में 96.81 प्रतिशत परिणाम के साथ अमरावती संभाग राज्य में सातवें स्थान पर था, इस बार छठे स्थान पर आ गया है।

संभाग में वाशिम जिला 95.19 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर आया है। सबसे कम रिजल्ट (91।49 फीसदी) यवतमाल जिले का है। बुलढाणा जिले का रिजल्ट 93।90 फीसदी, अकोला का 93.62 फीसदी, जबकि अमरावती जिले का रिजल्ट 92.92 फीसदी है। हर साल की तरह इस साल भी लड़कियों ने रिजल्ट में सफलता का परचम लहराया है और लड़कियों का रिजल्ट प्रतिशत 95.55 रहा है। लड़कों का पास प्रतिशत 91.17 रहा है।

मार्च 2023 में प्रमंडलीय बोर्ड के माध्यम से सर्टिफिकेट परीक्षा यानी कक्षा 10वीं की परीक्षा मार्च से अप्रैल तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए अमरावती संभाग के 1 लाख 58 हजार 345 नियमित छात्रों ने पंजीकरण कराया है। इसमें से 1 लाख 56 हजार 573 छात्रों ने परीक्षा दी। इनमें से 1 लाख 45 हजार 965 छात्र पास हुए हैं। विभाग में कुल 47 हजार 471 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। 53 हजार 518 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में तथा 36 हजार 576 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। 8 हजार 400 छात्र कट पास कर चुके हैं।