logo_banner
Breaking
  • ⁕ समृद्धि महामार्ग पर हुए दुर्घटना में सात लोगों की मौत; कांग्रेस नेता वडेट्टीवार ने सरकार को घेरा, कहा- वह समृद्धि नहीं मृत्यु का मार्ग ⁕
  • ⁕ परिसर में दहशत फैलाने कार में बैठकर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने आरोपी को वणी से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Amravati: विदर्भ में 18 साल में पहली बार हुई कम बारिश, 11 जिलों में सिर्फ़ 687 मिमी बारिश रिकॉर्ड, एल-नीनो का असर ⁕
  • ⁕ Gondia: जंगली सूअरों का आतंक, सूखे की मार और धान बोनस का मुद्दा; किसानों के सवालों पर बलिराजा संघ आक्रामक ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

MLC Election 2026: धनुष्यबाण छोड़ प्रा. आदिती पोहरे ने थामा पंजा, अमरावती विभागीय शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से होंगी कांग्रेस उम्मीदवार!


अमरावती: अमरावती विभागीय शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार तय कर लिया है। प्रा. अदिति ऋषिकेश पोहरे ने गुरुवार को मुंबई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिवसेना छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। पोहरे के कांग्रेस में शामिल होते ही उन्हें अमरावती विभागीय शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस का उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है। यानी आगामी चुनाव में कांग्रेस अब प्रा. अदिति पोहरे के नाम पर चुनावी मैदान में उतरेगी। उनके कांग्रेस में शामिल होने और उम्मीदवार बनाए जाने के बाद अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी हलचल भी तेज हो गई है।