logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

'कभी मंत्रालय नहीं जाने वाले सावन में मेंढक की तरह निकले', उद्धव ठाकरे के विदर्भ दौरे पर रवि राणा का तंज


अमरावती: उद्धव ठाकरे आज से दो दिन के विदर्भ दौरे पर निकले हैं। उद्धव ठाकरे के इस दौरे पर निर्दलीय विधायक रवि राणा ने हमला बोला है। रविवार को बयान जारी करते हुए कहा कि, “मुख्यमंत्री रहते उद्धव ठाकरे कभी विदर्भ नहीं आये, वहीं मंत्रालय तक नहीं गए। जैसे सावन में मेंढक निकलते हैं, वैसे आज ये निकले हैं।” राणा ने यह भी कहा कि, यह केवल जनता को गुमराह करने की कोशिश है।

राणा ने कहा, “उद्धव ठाकरे जब मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने कभी विदर्भ में अपना चेहरा नहीं दिखाया, कोरोना काल में वे कभी मंत्रालय नहीं गये. वे कभी विदर्भ में किसानों के बांध तक नहीं पहुंचे और आज सावन में मेंढकों की तरह निकल पड़े हैं। वे विदर्भ के दौरे पर आये हैं. वे अमरावती भी आयेंगे। जब वे मुख्यमंत्री थे तो जब महाराष्ट्र की जनता त्रस्त थी तब वे महाराष्ट्र को हवा में छोड़कर मातोश्री पर बैठ गये थे। अब फिर वे सावन में मेंढक की तरह विदर्भ में आ रहे हैं और वोट मांग रहे हैं। लोगों को गुमराह कर रहे हैं।”

जो राम और हनुमान का नहीं वह किसी का नहीं

बडनेरा विधायक ने कहा, “याद रखें उद्धव ठाकरे, जब आप मुख्यमंत्री थे तो कुछ नहीं कर पाए, अब आपके चालीस विधायक भी चले गए हैं। सत्ता चली गई, शिवसेना पार्टी चली गई. आपने सिर्फ हनुमान चालीसा का विरोध करने पर एक सांसद, एक विधायक को जेल में डाल दिया, इसलिए ये स्थिति खराब हो गई है। जो प्रभु श्री राम का नहीं, हनुमान का नहीं, वह किसी काम का नहीं इसलिए आप विदर्भ आकर कितना भी थप्पड़ मारें, विदर्भवासी जानते हैं कि आप बरसात के मेंढक ही हैं।”