logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद कैबिनेट विस्तार की मांग तेज, बच्चू कडू बोले- जनता की भलाई के लिए जल्द हो निर्णय


अमरावती: सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद से शिंदे-फडणवीस सरकार के कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज हो गई है। गठबंधन में शामिल तमाम नेता कैबिनेट विस्तार की मांग करने लगे हैं। इसी क्रम में प्रहार प्रमुख और अचलपुर विधायक बच्चू कडू ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की और जल्द से जल्द कैबिनेट में और मंत्रियों को शामिल करने की मांग की। इस बात की जानकारी खुद कडु ने प्रेस वार्ता में दी।

कडु ने कहा, "प्रदेश के मंत्रिमंडल का जल्द से जल्द विस्तार किया जाना जरूरी है क्योंकि प्रत्येक मंत्र पर आठ आठ नौ नौ जिलों का दायित्व है। इसलिए जिले और लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। यह उतना ही सत्य है जितना सूर्य का प्रकाश।" उन्होंने आगे कहा, "हम मुख्यमंत्री से मिले और विस्तार की मांग की। मुख्यमंत्री भी विस्तार के पक्ष में हैं। इसलिए लोगों के हितों को देखते हुए जल्द से जल्द विस्तार किया जाए।"

20 से 26 मई के बीच होने के चल रही चर्चा 

कैबिनेट विस्तार को लेकर शिंदे गुट और उनके समर्थकों विधायकों के बीच उथल-पुथल मची हुई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद से विधायकों द्वारा मुख्यमंत्री पर दवाब बनाया जाने लगा है। इन विधायकों में कडु का नाम सबसे पहले लाया जारहा है। पिछले दिनों उन्होंने कहा था कि, इस महीने की 20 से 23 तारीख के बीच कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। वहीं मंत्री मंडल में शामिल करने के सवाल पर कडु ने कहा था कि,  यह मुख्यमंत्री पर निर्भर करता है की वह किसे शामिल करेंगे किसी को नहीं। लेकिन मुझे उन्होंने जो शब्द दिया है मुझे उसपर भरोसा है और मुझे यकीन है वह इसे पूरा करेंगे।"