logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: 8 लाख की लूट मामला, दो आरोपी अरेस्ट


अमरावती: गौरक्षण चौक से एक कुरियर बॉय से 8 लाख रुपए लूटने के मामले में मुख्य आरोपी सोहेल खान रउफ खान (27) व साहिल खान रउफ खान (24, दोनों उस्मान नगर निवासी) को नागपुर व वर्धा रोड से हिरासत में लिया। यह दोनों आरोपी रिश्ते में सगे भाई है और साथ मिलकर ही लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते है। विगत 18 मार्च को शाम 6 बजे एक कुरियर बॉय मार्केट से अलग-अलग लोगों से कैश कलेक्शन करने के बाद गौरक्षण मार्ग से होकर गुजर रहा था। तभी चुनाभट्टी के पास 6 से 7 बदमाशों ने उसका रास्ता रोका और उसके पास से 8 लाख रुपए की नगद रकम लूटकर फरार हो गए।

आरोपियों पर मकोका की कार्रवाई

जिसके बाद कुरियर बॉय की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए राजापेठ पुलिस ने आरोपी इलियास अली अहमद अली, शेख मुन्नू शेख सलीम, सैयद सलीम उर्फ गोविंद सैयद जमील तथा तेजस धोटे नामक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिनके खिलाफ संगठित अपराधिक गिरोह चलाने की वजह से मोक्का कानून की धाराएं लगाई गई थी। वहीं लूटपाट की घटना में मुख्य मास्टर माईंड रहने वाले दोनों आरोपी तब से लगातार फरार चल रहे थे।

जिनकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही थी। इसी दौरान राजापेठ पुलिस को पता चला कि सोहेल खान नागपुर से अमरावती की ओर आ रहा है। वहीं साहिल खान इस समय वर्धा में छीपा हुआ है। ऐसे में पुलिस ने नागपुर-अमरावती मार्ग पर जाल बिछाकर सोहेल खान रउफ खान को पीछा करते हुए पकडा। साथ ही उसके छोटे भाई साहिल खान रउफ खान को वर्धा से हिरासत में लिया।