logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: समृद्धि महामार्ग पर फिर हादसा, दो की मौत


अमरावती: मुंबई से नागपुर जारहा एक ट्रक के चालक को नींद आ गई। जिसके कारण ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गया। इस हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर ह मौत हो गई। मृतको की पहचान बिहार के बोधगया के मूल निवासी 48 वर्षीय मोहम्मद फैजान मोहम्मद अली और 46 वर्षीय मोहम्मद ममताज मोहम्मद शेख के रूप में हुई। हादसा तलेगांव दहिसर परिसर में बुधवार रात को हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक ड्राइवर सामना लेकर समृद्धि महामार्ग के रास्ते मुंबई से नागपुर की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक अमरावती जिले के तलेगांव दहिसर परिसर में पहुंचा। ड्राइवर को अचानक नींद लग गई। जिसके कारण ट्रक साइड की रेलिंग से जा टकराई। इस हादसे में सामने का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं दबकर ड्राइवर और कंडेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर तलेगांव पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक का केबिन के हिस्से को काटकर बाहर निकाला। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज का आगे की जाँच शुरू कर दी है।