logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur: बस ने स्कूल वैन को मारी जोरदार टक्कर, 4 मासूम बच्चे घायल; पंचशील चौक पर मची अफरा-तफरी ⁕
  • ⁕ "2 दिन में 10 करोड़ दो, नहीं तो बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करेंगे..." विधायक साजिद पठान को 'बिश्नोई गैंग' की धमकी, कांग्रेस आक्रामक ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ‘रूम सर्विस’ की आवाज और अकोला-चंद्रपुर का एमडी कनेक्शन, रामनगर पुलिस की ‘फिल्मी स्टाइल’ रेड ⁕
  • ⁕ Nagpur: मेडिकल सर्टिफिकेट के बदले मांगे 20 हजार की रिश्वत, मेयो अस्पताल सर्जरी विभाग के एचओडी और जूनियर स्टेनो गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Akola: कांग्रेस पार्षद के पति पर दिनदहाड़े जानलेवा चाकू हमला, पीछा कर एक आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: दारू पार्टी में हुआ विवाद, पेट में चाकू घोंपकर दोस्त को किया लहूलुहान; दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Amravati

Amravati: अमरावती-मुंबई विमान सेवा की समय सारिणी में हुआ बदलाव, अब सुबह नौ बजे उड़ेगा विमान


अमरावती: अमरावती–मुंबई विमानसेवा के यात्रियों के लिए यह राहत भरी खबर है कि ७ अक्टूबर से इस सेवा का नया समय सारणी लागू होने जा रहा है। नए समय से उड़ानें अधिक सुविधाजनक होंगी और अब यह सेवा सप्ताह में चार दिन उपलब्ध रहेगी।

अमरावती–मुंबई और मुंबई–अमरावती विमानसेवा का नया समय सारणी ७ अक्टूबर से लागू किया जा रहा है.  नए समय सारणी के अनुसार, मुंबई से अमरावती की उड़ान सुबह ७:०५ बजे होगी और बेलोरा विमानतल पर सुबह ८:५० बजे आगमन होगा। वहीं, अमरावती से मुंबई की उड़ान सुबह ९:१५ बजे रवाना होगी और सुबह ११:०० बजे मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचेगी।

इससे पहले यह सेवा सप्ताह में केवल तीन दिन उपलब्ध थी, जबकि नए समय सारणी के साथ यह सेवा सप्ताह में चार दिन उपलब्ध रहेगी, जिसमें रविवार भी शामिल है। इस बदलाव से व्यापारियों, छात्रों और चिकित्सकीय कारणों से यात्रा करने वाले नागरिकों को विशेष लाभ होगा। विमानसेवा में यह सुधार यात्रियों के समय की बचत के साथ-साथ अमरावती–मुंबई के बीच यात्रा को अधिक आरामदायक और सुविधाजनक बनाएगा।