logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: बैंकों ने किसान से माँगा सिबिल तो दर्ज होगी एफआईआर, उपमुख्यमंत्री फडणवीस किया ऐलान


अमरावती: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने किसानों को लेकर बड़ा ऐलान किया। जिसके अनुसार अगर किसी भी बैंक ने फसल कर्ज को लेकर किसानों से उनका सिबिल मांगा तो उसपर एफआईआर (FIR) दर्ज होगा। उपमुख्यमंत्री मंगलवार को अमरावती दौर पर थे। जहां उन्होंने खरीफ बुवाई हंगाम नियोजन बैठक की। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री ने यह बात कही। इसी के साथ उपमुख्यमंत्री ने अतिवृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई देने का ऐलान किया।

फडणवीस ने कहा, “ऐसी जानकारी सामने आई है की कुछ बैंक फसल बिमा के लिए सिबिल की मांग कर रहे हैं। मैंने ऐसे तमाम बैंको के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। आरबीआई की गाइडलाइन्स के अनुसार, किसानों को फसल कर्ज के लिए सिबिल की जरुरत नहीं है। लेकिन किसानों को परेशान करने के लिए ऐसा किया जारहा है तो उन बैंको के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।”

बैंको ने अनुदान के पैसे कर्ज खाते में डाले 

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि, “जिले के अंदर कई मामले सामने आएं हैं, जहां बैंकों ने अनुदान के पैसे कर्ज खाते में डाला हुआ है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना सहित जितने भी योजना हैं उनके पैसे कर्ज खाते में डाले गए हैं। इसको लेकर सभी बैंको को नोटिस जारी किया है। इसी के साथ अधिकारीयों को स्पष्ट आदेश दिया है कि, किसी भी अनुदान के पैसे कर्ज खाते में नहीं डाले जाएंगे।”

खरीफ के लिए सभी तैयारी पूरी 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, "खरीफ की बुवाई के लिए पूरी तैयारी हो गई है। तय मात्रा में बीज भी उपलब्ध है। इसी के साथ अगर भविष्य में दोबारा बुवाई की नौबत आई तब भी बीज उपलब्ध है। जिले में 211 प्रतिशत बीज जिले में उपलब्ध है। वहीं सोयाबीन में 65 प्रतिशत से ज्यादा बीज घर में ही तैयार किया गया है, लेकिन 35 प्रतिशत बीज सरकार को देना पड़ेगा। इसी के साथ पिछले वर्ष की तुलना में इस साल जितनी खाद इस्तेमाल की गई थी उससे ज्यादा का प्रबंध किया गया है।