logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: वर्धा नदी में बड़ा जलस्तर, अपर वर्धा बांध के 9 गेट खुले; अमरावती समेत चार जिलों में अलर्ट जारी


अमरावती: पश्चिमी विदर्भ के सबसे बड़े अपर वर्धा बांध के 9 गेट आज सुबह एक साथ खोल दिए गए। बांध में वर्तमान में 92 प्रतिशत जलभराव है और वर्धा नदी में भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया है। इसके चलते प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है।

बांध में कुल 13 गेट हैं, जिनमें से 9 गेट खोल दिए गए हैं। बढ़ती बारिश के कारण बांध में जलभराव तेजी से बढ़ रहा है और संभावित बाढ़ की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

इस पानी छोड़े जाने के चलते यवतमाल, अमरावती, वर्धा और चंद्रपुर जिलों में नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे बिना किसी आवश्यक कार्य के नदी किनारे न जाएं।

आपदा प्रबंधन दल तैयार
जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन तंत्र और जल संसाधन विभाग अलर्ट पर हैं और स्थिति पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। नदी तल में जलस्तर बढ़ सकता है, इसलिए नागरिकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर विश्वास करने के बजाय आधिकारिक निर्देशों का पालन करें।