logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: धराशाई पेड़ से भीडी बाइक, एक की मौत; एक गंभीर घायल


मोर्शी: सालबर्डी से लौटते समय आंधी-तूफान के कारण सड़क पर धराशाई हुए पेड़ से मोटर साइकिल टकरा गई. शुक्रवार 28 अप्रैल को रात 8 बजे हुई इस दुर्घटना में किरण चौधरी (40) की मौत हो गई. जबकि सुनील माथनकर (50) गंभीर घायल हो गया. पाला से सालबर्डी मार्ग पर राजेश्वर महाराज मंदिर के पास यह दुर्घटना हुई. 
फोटो. मोर्शी एक्सीडेंट

घायल नागपुर रेफर

दुर्घटना के बाद मोटर साइकिल से गिरकर घायल हुए किरण और सुनील घटनास्थल पर ही पड़े रहे. तानाजी बहुउद्देशीय संस्था के अध्यक्ष राहुल पंडागरे ने सूचना मिलने के तुरंत बाद अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचकर मोर्शी के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया. दोनों घायलों के सिर और सीने पर चोट आने से उन्हें तत्काल अमरावती जिला सरकारी अस्पताल रेफर किया गया. लेकिन उपचार के दौरान किरण चौधरी की अमरावती जिला अस्पताल में मौत हो गई.

गंभीर घायल सुनील माथनकर को नागपुर मेडिकल रेफर किया गया है. तानाजी बहुउद्देशीय संस्था के अध्यक्ष राहुल पंडागरे, टाइगर ग्रुप मोर्शी के आकाश चांदे, शिवशंभु सेना के संस्थापक अध्यक्ष वैभव फुके, अंकुश राजगुरे, अभिषेक झोड, निखिल पवार, सनी चौधरी, जय ताटसकर, स्वप्निल वगरे, अजय गनबहादुर, राकेश पंडागले, हिमांशु चव्हाण व नीलेश वागर्द समेत अन्य मित्रमंडली ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायलों के प्राण बचाने के प्रयास किये.