logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: कामो के श्रेया को लेकर भाजपा और रवि राणा आमने-सामने, तुषार भारतीय ने सूचना फलक को किया पेंट


अमरावती: राज्य में साथ साथ दिखने वाले रवि राणा और भारतीय जनता पार्टी जिले में एक दूसरे के विरोध में उतरे हुए हैं। कामों के श्रेया को लेकर राणा और भाजपा के स्थानीय नेता आमने-सामने खड़े हैं। मंगलवार को भाजपा के पूर्व पार्षद तुषार भारतीय ने राणा के नाम के लगे फलक पर काल पेंट कर दिया। 

ज्ञात हो कि, पिछले कई दिनों से राणा और भारतीय के बीच विकास कार्यो के श्रेया को लेकर कोल्ड वार चल रहा है। पिछले दिनों तुषार भारतीय ने रवि राणा को खुला पत्र लिखकर विकास कार्यों की नेमप्लेट हटाने का आग्रह किया था। दस दिनों के भीतर बोर्ड नहीं हटाया गया तो आंदोलन की चेतावनी दी गई।

इस दौरान भारतीय ने कहा, "रवि राणा अपनी निधि द्वारा किए गए कार्यों को प्रदर्शित करने का कोई मौका नहीं चूकते। लेकिन भाजपा पार्षदों द्वारा स्वीकृत कार्य अब पूरे हो रहे हैं, ऐसे में रवि राणा ने अपने नाम की पट्टिका लगाने का घिनौना काम किया।" उन्होंने कहा, “साईं नगर वार्ड में रवि राणा ने स्वयं के साथ-साथ पूर्व महापौर चेतन गावंडे, रेखा भुतडा द्वारा स्वीकृत कार्यों पर स्वयं की पट्टिका लगाकर मर्दुमकी सिद्ध करने का प्रयास किया. इससे पहले भी रवि राणा ने जिन कामों को मंजूरी दी है, उसका क्रेडिट लेने में उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी है।”

भाजपा विधायक श्रीकांत भारतीय के भाई 

राणा का विरोध करने वाले पूर्व पार्षद तुषार भारतीय जनता पार्टी के विधायक श्रीकांत भारतीय के भाई है। वहीं श्रीकांत और राणा दोनों उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी है। रवि के साथ उनकी सांसद पत्नी नवनीत राणा केंद्र में समर्थन दे रही हैं। हालांकि, जिस तरह से भारतीय ने विरोध का मोर्चा खोला उसके बाद से ही यह चर्चा शुरू हो गई है कि, राणा दंपत्ति को घर से ही कमजोर करने का काम शुरू हो गया है।