logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: पुलवामा हमले को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, विरोध में भाजपा ने भी की नारेबाजी


अमरावती: पुलवामा मामले को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी आमने सामने आ गए हैं। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। वहीं कांग्रेस के प्रदर्शन के जवाब में भारतीय जनता पार्टी ने भी प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि, पुलिस के हस्तक्षेप के कारण स्थिति को सामान्य कराया गया।

एक इंटरव्यू में जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने पुलवामा आतंकी हमले पर सवाल उठाया था। इसी के साथ इसको लेकर केंद्र सरकार को जिम्मेदार बताया था। इसी बयान को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस ने राज्य भर में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। इसी निर्णय के मद्देनजर पूर्व मंत्री डॉ. सुनील देशमुख के नेतृत्व में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय के सामने जमा हुए और प्रदर्शन किया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा 'नरेंद्र मोदी पर शर्म करो', 'भाजपा सरकार है हाय हाय' जैसे नारे लगाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस बयानबाजी के दौरान कई भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा वहां जमा हो गए और जवाब में 'देशद्रोही नेता शर्म करो' के नारे लगाने लगे। इससे कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। दोनों ओर से नारेबाजी हो रही थी, तभी पुलिस ने बीच में पत्थर रखकर कार्यकर्ताओं को रोक लिया।

देशमुख ने कहा, "जब सत्यपाल मलिक ने कहा कि पुलवामा की घटना सरकार की गलती है तो उन्होंने उन्हें चुप रहने के लिए क्यों कहा? इसमें समेत कई सवालों के जवाब मोदी सरकार ने नहीं दिए हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा सरकार इस मुद्दे से जनता का ध्यान हटाने की कितनी भी कोशिश कर ले, जनता उनकी साजिश का शिकार नहीं होगी। वहीं दूसरी ओर पूर्व मंत्री डॉ. यशोमति ठाकुर के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा के सामने धरना दिया गया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बबलू देशमुख, पूर्व विधायक वीरेंद्र जगताप मौजूद रहे।