logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: खुशियों का दिन बना त्रासदी: तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत, इलाके में पसरा शोक


अमरावती: अमरावती जिले में धुलीवंदन के दिन दर्दनाक हादसा सामने आया। मालेगांव क्षेत्र के भानखेड़ा तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। देर रात संयुक्त बचाव अभियान के बाद दोनों के शव बाहर निकाले गए।

मालेगांव खेत शिवार स्थित भानखेड़ा तालाब में 3 मार्च की शाम करीब 6 बजे दो युवक डूब गए। मृतकों की पहचान अनुप खडेकर (19) और कार्तिक राऊत (20), निवासी मुदलियार/मुरलीधर नगर क्षेत्र के रूप में हुई है। घटना की सूचना बडनेरा पुलिस थाने के उपनिरीक्षक सचिन माकोड़े ने अग्निशमन नियंत्रण कक्ष को दी।

केंद्र प्रमुख प्रेमानंद सोनकांबळे के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। तालाब की गहराई अधिक होने के कारण रस्सी और अन्य उपकरणों की मदद से खोज अभियान शुरू किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी हस्तक्षेप किया। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला खोज एवं बचाव दल को बुलाया गया।

सचिन धरमकर, विशाल निमकर, कौस्तुभ वैद्य, आकाश निमकर, सुमित बांबल और आपदा मित्र प्रफुल भुसारी सहित टीम ने गोताखोरों की सहायता से संयुक्त अभियान चलाया। करीब रात 10:30 बजे दोनों युवकों के शव बाहर निकालने में सफलता मिली।

शवों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। घटना के बाद तालाब परिसर में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की आगे की जांच बडनेरा पुलिस कर रही है।