logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: गर्मी शुरू होते ही जिले के 545 गांवों में जल संकट की आशंका, 19.07 करोड़ रुपये का एक्शन प्लान तैयार


अमरावती: गर्मी की दस्तक के साथ ही अमरावती जिले में एक बार फिर जल संकट गहराने लगा है। इस वर्ष जिले के 545 गांव संभावित पानी की किल्लत से जूझ सकते हैं। हालात से निपटने के लिए जिला परिषद के ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग ने 19 करोड़ 7 लाख 55 हजार रुपये का विस्तृत कार्ययोजना (एक्शन प्लान) तैयार किया है।

संभावित जल संकट को देखते हुए 722 राहत उपाय प्रस्तावित किए गए हैं। वर्तमान में जिले में 537 नल योजनाएं, 1,772 हैंडपंप, 399 विद्युत पंप, 1,170 सार्वजनिक और 2,056 निजी कुओं के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है। आगामी टंचाई को ध्यान में रखते हुए 14 तहसील  में 143 निजी कुओं का अधिग्रहण किया जाएगा, जबकि 286 स्थानों पर नल योजनाओं की मरम्मत का प्रस्ताव है।

इसके अलावा जल स्रोतों का अधिग्रहण, नल योजनाओं की दुरुस्ती और आवश्यकता पड़ने पर टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में चिखलदरा तालुका के 83 और धारणी तालुका के 75 गांव शामिल हैं। विशेष रूप से चिखलदरा तालुका के 15 गांवों में टैंकर के जरिए पानी पहुंचाने की तैयारी की गई है, जहां हर वर्ष की तरह इस बार भी जल संकट गहराने के आसार हैं।

प्रशासन ने 19 करोड़ 7 लाख 55 हजार रुपये के खर्च को मंजूरी देते हुए राहत कार्यों को जल्द लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है, ताकि गर्मी के चरम पर पहुंचने से पहले ग्रामीणों को राहत मिल सके।