logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: ओवरटेक के चक्कर में हादसा; अमरावती-परतवाड़ा महामार्ग पर दो वाहनों से टक्कर


अमरावती: अमरावती-परतवाड़ा महामार्ग पर खतरनाक ओवरटेक करने के प्रयास में एक टेम्पो चालक का हादसा हो गया। खास बात यह है कि एक नहीं, बल्कि लगातार दो वाहनों को ओवरटेक करने की कोशिश में यह दुर्घटना हुई। तेज गति और लापरवाही से चालक का वाहन बेकाबू हो गया और अन्य वाहनों से जा टकराया।

इस हादसे में टेम्पो चालक मामूली रूप से घायल हुआ। सौभाग्य से कोई जानहानी नहीं हुई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद कर घायल चालक को इलाज के लिए भेजा।

इधर, एक ऐम्बुलेंस चालक ने इस पूरे हादसे को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना से महामार्ग पर लापरवाह ड्राइवरों को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस आगे की जाँच कर रही है।