logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे


अमरावती: ईरान (Iran) और इजराइल (Israel) के बीच जारी युद्ध के चलते खाड़ी देशों की हवाई सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। उड़ानें रद्द होने से हजारों यात्रियों की वापसी अनिश्चित हो गई है। इसी बीच Amravati के 14 नागरिक दुबई और अबूधाबी में फंसे होने की जानकारी सामने आई है।

युद्धजनित तनाव के कारण खाड़ी क्षेत्र में कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। जिला प्रशासन को मिली जानकारी के अनुसार अमरावती के 12 नागरिक दुबई में और 2 नागरिक अबूधाबी में फंसे हुए हैं।

प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक दुबई के देइरा क्षेत्र स्थित नाइट कैसल होटल में 12 नागरिक सुरक्षित ठहरे हुए हैं। इनमें राठी, चपाते, मालानी और साल्हे परिवार के सदस्य शामिल हैं। अधिकांश नागरिक अमरावती के नमुना क्षेत्र के निवासी हैं और शिक्षा व रोजगार के सिलसिले में दुबई गए थे। वहीं 28 वर्षीय श्रावणी मालकर और अमित वसेवाल अबूधाबी एयरपोर्ट पर फंसे हैं और वापसी उड़ान का इंतजार कर रहे हैं।

जिला प्रशासन ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यक समन्वय के लिए संबंधित एजेंसियों से संपर्क किया गया है। युद्ध की स्थिति के कारण भारतीय नागरिक दूतावास और आपातकालीन सेवाओं से संपर्क कर स्वदेश लौटने की कोशिश कर रहे हैं।