logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: कार में मिला युवक का शव


नांदगांव खंडेश्वर: नांदगांव खंडेश्वर थाना क्षेत्र के प्रभाग क्रमांक 17 स्थित बेग नाले के पास रास्ते पर कार से बदबू आ रही थी। जांच करने पर कार से 35 वर्षीय युवक की लाश बरामद हुई। यह मामला गुरुवार की सुबह सामने आया है। 

जानकारी के मुताबिक रास्ते किनारे खड़ी कार क्रमांक एमएच 31 / सीएन 7174 से गुरुवार की सुबह काफी बदबू आ रही थी। आसपास के लोगों के ध्यान में आते ही इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कार की जांच की तो उसमें गजानन नानाजी कणसे (35) नामक युवक का शव मिला। जिसका चेहरा पूरी तरह से काला पड़ चुका था। 

दो दिन पूर्व मौत होने का संदेह जताया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत की ठोस वजह पता न चलने से पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।