logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: विभागीय आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, आन्दोलनकारियों ने पुलिस पर फेंके पत्थर; पुलिस ने की लाठी चार्ज


अमरावती: जिले के पांढरी खानमपुर में प्रवेश द्वार को लेकर पिछले एक माह से आंदोलन चल रहा है। पिछले सप्ताह ही गांव के एक गुट ने प्रवेश द्वार को नाम देने के मुद्दे पर विभागीय आयुक्त कार्यलय पर मोर्चा लेकर पहुंचे और लगातार पांच दिनों तक धरना दिया। जिसके बाद जिले वरिष्ठ प्रशासकीय अधिकारी और पुलिस अधिकारी ने बैठक कर इस मामले पर ग्राम सभा में निर्णय लेने का निर्देश दिया।   

हालांकि, इस पर चर्चा किए बिना ही कुछ प्रदर्शनकारि उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव कर दिया। जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गये। पथराव के चलते पुलिस को भी बल प्रयोग करना पड़ा और  लाठीचार्ज के साथ ही पानी की बौछारें और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े, जिससे माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था।  

पुलिस उपनिरीक्षक गजानन प्रताप लोकडे ने गाडगेनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में 1,200 पुरुषों और महिलाओं पर गैरकानूनी तरीके से इकट्ठा होने, सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। इनमे से  25 लोगों की पहचान कर ली गई है, जबकि २ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

इस मामले में वीडियो शूटिंग, सीसीटीवी की जांच कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल तो शांति है और पुलिस की ओर से अपील की गई है कि नागरिक किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें। इसके बावजूद पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच-पड़ताल कर रही है।