logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: शहर के विविध इलाकों में बढ़ा अतिक्रमण, अक्सर होती है मारपीट


अमरावती: शहर के चौधरी चौक, रैलीज  प्लॉट, इरविन चौक, कॉटन मार्केट रोड, श्याम चौक, रविनगर चौक, गांधी चौक में  ठेले  वालों  की वजह से अतिक्रमण की समस्या बढ़ गई है।   अतिक्रमण के चलते इस स्थान पर जगह को लेकर दुकानदारों से अक्सर मारपीट होती रहती है। खासकर चौधरी चौक, रविनगर चौक के आस-पास  दुकानदार  ठेलेवालों वालों से काफी परेशान हैं। इतना ही नहीं बल्कि इससे ट्रैफिक की भी समस्या बढ़ गई है और विरोध करने पर स्थानीय निवासियों को ही धमकाते हैं। 

चौधरी चौक के बगल में मोरबाग है, फेरीवालों के बीच रोज के झगड़े से भविष्य में यहां बड़ी अप्रिय घटना हो सकती है। इससे महिलाओं को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है, इस क्षेत्र में फेरीवाले रात में दुकानों और घरों के सामने सड़ी सब्जियां, फल फेंक देते हैं कई बार तो  नालियों में फेंक देते हैं जिससे नालियां चोक हो जाती हैं। फेरीवालों के कारण गंदगी फैल रही है। 

कुछ असामाजिक तत्व भी धंधा कर रहे हैं। इसलिए चोरी की घटनाएं काफी हो रही हैं। इसलिए  महानगर चेंबर ने पुलिस आयुक्त से अनुरोध किया कि वे फेरीवालों को हॉकर जोन में भेजें और  नो हॉकर्स जोन में चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करें ताकि नागरिकों और दुकानदारों को राहत मिल सके।